रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IPL 2019, RR vs MI: राजस्थान को अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। रहाणे 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद संजू सैमसन ने टीम को संभाला, लेकिन दीपक चहर ने 8वें ओवर में सैमसन (35) के अलावा बेन स्टोक्स (0) को आउट कर मुंबई की मैच में वापसी करा दी. ...
RR vs MI, IPL 2019: मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसे कप्तान रोहित शर्मा के रूप में जल्द पहला झटका लगा। रोहित 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे... ...
RR vs MI Preview: आईपीएल 2019 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला जयपुर में होगा, जानिए दोनों में से किसका पलड़ा रहा है भारी ...
खराब फॉर्म से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स की टीम शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीसरी जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। ...
Amit Mishra: दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने मुंबई इंडियंस के हाथों दिल्ली कैपिटल्स की 40 रन से हार के बावजूद एक नया इतिहास रच दिया है ...
IPL 2019, DC vs MI: पंड्या ब्रदर्स के धमाकेतारी पारी के बाद राहुल चाहर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हरा दिया। ...