IPL 2019, RR vs MI: स्टीव स्मिथ-रियान पराग के दम राजस्थान ने दर्ज की जीत

RR vs MI, IPL 2019: मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसे कप्तान रोहित शर्मा के रूप में जल्द पहला झटका लगा। रोहित 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 20, 2019 03:07 PM2019-04-20T15:07:55+5:302019-04-20T19:46:05+5:30

IPL 2019, RR vs MI, Live Cricket Score: Get IPL Match 36 Latest updates, Live blog, Highlights, Results and Summary | IPL 2019, RR vs MI: स्टीव स्मिथ-रियान पराग के दम राजस्थान ने दर्ज की जीत

(Photo Courtesy: Twitter/IPL)

googleNewsNext

RR vs MI, IPL Live:  आईपीएल सीजन-12 में शनिवार को 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसे कप्तान रोहित शर्मा के रूप में जल्द पहला झटका लगा। रोहित 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने सूर्यकुमार यादव (34) के साथ मिलकर 97 रन की साझेदारी की, जिसके दम टीम पटरी पर आ गई। क्विंटन ने 47 गेंदों में 8 बाउंड्री की मदद से 65 रन बनाए। उनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से श्रेयस गोपाल को 2 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनादकट को 1-1 सफलता हाथ लगी। हालांकि आर्चर ने इस दौरान तीन कैच भी छोड़े।

राजस्थान को अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा। रहाणे 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद संजू सैमसन ने टीम को संभाला, लेकिन  दीपक चहर ने 8वें ओवर में सैमसन (35) के अलावा बेन स्टोक्स (0) को आउट कर मुंबई की मैच में वापसी करा दी।

हालांकि मुंबई इन सफलताओं को भुना नहीं सकी। कप्तान स्टीवन स्मिथ दूसरे छोर पर टिके रहे और उनका इस दौरान रियान पराग ने बखूबी साथ निभाते हुए टीम को जीत दिला दी। पराग ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 48 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली। मुंबई की ओर से राहुच चहर को 3 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला।

टीमें:

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

LIVE

Get Latest Updates

07:39 PM

राजस्थान ने जीता मैच

राजस्थान ने ये मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

07:30 PM

हार की ओर मुंबई

17.4 ओवर में राजस्थान को चौथा झटका लगा। रेयान पराग 29 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए एश्टन टर्नर आ चुके हैं। राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों में 9 रन की दरकार।

07:18 PM

जीत की ओर राजस्थान

स्टीवन स्मिथ 36 गेंदों में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं रियान पराग 27 बॉल पर 41 रन बना चुेक हैं। मैच राजस्थान के पक्ष में जाता दिख रहा है। राजस्थान- 137/3 (16)

06:59 PM

रोमांचक मोड़ पर मैच

राजस्थान ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। राजस्थान को यहां से जीत के लिए 48 गेंदों में 59 रन की दरकार है।

06:45 PM

राहुल चहर को 2 सफलता

राहुल चहर ने अपने दूसरे ओवर में सैमसन और बेन स्टोक्स के रूप में दो सफलता प्राप्त की। यहां से मुंबई ने मैच में वापसी कर ली है। राजस्थान को जीत के लिए 72 गेंदों में 85 रन की दरकार है।

06:41 PM

पहले ओवर में पिटे मार्कंडेय

मयंक मार्केंडेय को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। दूसरी गेंद पर स्मिथ ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का लगाया। अगली तीन बॉल पर सिंगल। आखिरी गेंद पर सैमसन ने डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में छक्का लगाया। राजस्थान- 75/1 (7)

06:26 PM

रहाणे लौटे पवेलियन

राहुल चहर ने अपने पहले ही ओवर की चौथी बॉल पर रहाणे को आउट किया। इसी के साथ राजस्थान को पहला झटका। रहाणे के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए नए कप्तान स्टीवन स्मिथ आ चुके हैं। राजस्थान- 44/1 (4) 

06:20 PM

सैमसन की उम्दा बल्लेबाजी

संजू सैमसन बेहद शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। राजस्थान 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 31 रन बना चुका है। मैच में बने रहने के लिए मुंबई को जल्द से जल्द विकेट झटकना होगा।

06:11 PM

टारगेट का पीछा करने उतरा राजस्थान

राजस्थान की ओर से अजिंक्या रहाणे और संजू सैमसन बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद हार्दिक पंड्या के हाथों में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर रहाणे ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। अगली दो गेंदों पर सैमसन के चौके लगाए। 9/0 (1)

05:51 PM

मुंबई ने बनाए 161 रन

मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 120 गेंदों में 162 रन का टारगेट दिया।

05:44 PM

जोफ्रा आर्चर ने तीसरा कैच छोड़ा

18.3 ओवर में जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में तीसरा कैच छोड़ा। हार्दिक आउट होते बाल-बाल बचे। अगली बॉल पर पंड्या ने बॉलर के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 19 रन। मुंबई- 152/4 (19)

05:30 PM

पोलार्ड लौटे पवेलियन

राजस्थान ने 15वें और 16वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। हालांकि 17वें ओवर की चौथी बॉल पर पोलार्ड ने छक्का लगाकर दबाव कुछ कम करने की कोशिश की, लेकिन अगली ही गेंद पर उनादकट ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। मुंबई- 124/4 (16.5)

05:17 PM

राजस्थान को बड़ी सफलता

राजस्थान रॉयल्स को श्रेयस गोपाल ने 14.3 ओवर में बड़ी सफलता दिलाई। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट। इसी के साथ पोलार्ड मैदान पर आ चुके हैं। मुंबई- 112/3 (15)

05:12 PM

सूर्यकुमार यादव आउट

मुंबई को 13.5 ओवर में सूर्यकुमार यादव के रूप में दूसरा झटका लगा। यादव 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पंड्या क्रीज पर आ चुके हैं। मुंबई- 109/2 (14)

05:07 PM

मुंबई मजबूत स्थिति में

मुंबई ने 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 28, जबकि क्विंटन डी कॉक 62 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई यहां से अपनी रफ्तार को और तेज करने की कोशिश करेगा। मुंबई- 102/1 (13)

04:52 PM

10 ओवर का खेल समाप्त

मुंबई ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। सूर्यकुमार यादव को भी तेज गति से बल्लेबाजी करनी होगी। मुंबई- 81/1 (10)

04:40 PM

मुंबई संभली

स्टुअर्ट बिन्नी अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर यादव ने सिंगल निकाला। इस ओवर की लास्ट गेंद पर डी कॉक ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया। मुंबई इस वक्त डी कॉक के भरोसे है। मुंबई- 62/1 (8)

04:32 PM

डी कॉक ने संभाला मोर्चा

जोफ्रा आर्चर पारी का छठा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर लेग बाई का सिंगल। अगली गेंद पर एक रन के लिए दौड़। तीसरी और चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। इस ओवर से कुल 8 रन। मुंबई- 46/1 (6)

04:27 PM

मुंबई को पहला झटका

2.3 ओवर में मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने ये सफलता हालिक की। रोहित के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं। इस सफल ओवर से महज 7 रन। मुंबई- 13/1 (3)

04:15 PM

मुंबई को पहला झटका

2.3 ओवर में मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने ये सफलता हालिक की। रोहित के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं। इस सफल ओवर से महज 7 रन। मुंबई- 13/1 (3)

04:07 PM

रोहित-डि कॉक ने की ओपनिंग, मुंबई ने पहले ओवर में बनाए 3 रन

1.0 ओवर: रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने की मुंबई के लिए पारी की शुरुआत, स्टुअर्ट बिन्नी ने फेंका राजस्थान के लिए पहला ओवर, बने 3 रन, डि कॉक 3 और रोहित बिना खाता खोले क्रीज पर।

03:43 PM

मुंबई इंडियंस ने किया अपनी टीम में एक बदलाव

मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए जयंत यादव की जगह मयंक मार्कंडे को शामिल किया है।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

03:40 PM

राजस्थान रॉयल्स में हुए हैं तीन बदलाव

राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं, जोस बटलर की जगह स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है, जबकि ईश सोढ़ी की जगह बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी की जगह रियान पराग को मौका दिया गया है। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।
 

03:33 PM

राजस्थान के लिए झटका! नहीं खेल रहे हैं जोस बटलर

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, वह अपने बच्चे के जन्म की वजह से इंग्लैंड वापस गए हैं।

03:31 PM

राजस्थान के कप्तान स्मिथ ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

03:19 PM

आज अपने मैदान पर मुंबई से भिड़ेगा राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स की टीम आज अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। राजस्थान ने इस सीजन में दो मैच जीते हैं और वह सातवें स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम 6 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है।

03:17 PM

रहाणे कप्तानी से हटे, लेकिन टीम में बरकरार

राजस्थान रॉयल्स ने रहाणे को कप्तानी से हटाने के बावजूद उन्हें टीम में बरकरार रखा है और अपने बयान में उन्हें टीम का एक सच्चा खिलाड़ी करार दिया है। राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख जुबिन भरूचा ने कहा है, 'अजिंक्य सच्चे रॉयल हैं और रहेंगे। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2018 में बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था और इसे आईपीएल के सबसे बड़ी वापसी में से गिना जाएगा। वह हमारी टीम और कप्तानी का प्रमुख हिस्सा हैं और जरूरत पड़ने पर स्टीव स्मिथ को समर्थन उपलब्ध कराएंगे।'

03:16 PM

राजस्थान रॉयल्स ने रहाणे को कप्तानी से हटाया

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाते हुए सीजन के बाकी मैचों के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया है। 



 

Open in app