रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बुमराह की रिकवरी पर ताजा अपडेट साझा किया। उन्होंने जहां बुमराह के अनुभव के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं उनकी चोट की प्रकृति को देखते हुए सावधानी बरतने की जर ...
ICC Test Rankings 2023: नवीनतम एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरुष टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में पाकिस्तान और भारत के कई सितारे अपने करियर की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। ...
India vs West Indies 2023: भारत एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिये टीम संयोजन तैयार करने के मकसद से इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगा। ...
India vs West Indies Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण आखिर में ड्रॉ समाप्त हो गया। ...
दूसरी पारी में भारत ने 181/2 रन पर पारी को घोषित किया और वेस्टइंडीज के सामने 365 रनों का लक्ष्य रखा। चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज 76 रनों पर अपने दो विकेट खो चुका है। ...
जायसवाल के बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भी चुना जाना चाहिए। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट से डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच में 387 गेंदों का सामना करते हुए 171 रन बनाए थे। ...