रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Rohit Sharma MI IPL 2024: पांच बार के आईपीएल चैम्पियन कप्तान रोहित आईपीएल के इस सत्र में दूसरे चरण में छह मैचों में 20 रन से अधिक की पारी नहीं खेल सके। ...
Rohit Sharma MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस तो अब क्वालीफाई नहीं कर सकती लेकिन 15 दिन बाद टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को इस तरह बल्लेबाजी करते देखकर अच्छा लगा। ...
IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कैमरामैन से हाथ जोड़कर कहा कि आप ऑडियो बंद कर लें, वो इस दौरान तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी से बात कर रहे थे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही काफी तेजी से वायरल हो गया। ...
IPL 2024-25: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर आईपीएल के इस सत्र में धीमी ओवरगति के तीसरे अपराध के लिये एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। ...
Hardik Pandya MI IPL 2024: वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीज़न के अपने अंतिम मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को ओवर-रेट अपराध का दोषी पाया गया। ...