रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
India Tours Of New Zealand Team Preview, Match Timetable and More: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड में होने वाली टी20 और एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ...
Shoaib Akhtar: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत की जीत के बाद कहा कि रोहित ने मार-मार के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का भर्ता निकाल दिया ...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया इस वक्त काफी जोश में है। सोमवार को आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग भी जारी कर दी है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ है।बल्लेबाजों की रैंकिंग म ...
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी करार दिया जबकि रोहित शर्मा को शीर्ष पांच में शामिल किया। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 119 रन बनाये जो उनका 29वां वनडे शतक है। कोहली ने 89 गेंदों ...