रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन ने करियर में टेस्ट क्रिकेट में 81 और वनडे में 16 विकेट लिये। दिसंबर 2011 में मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर के साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। ...
ICC T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म अप मैच आज खेला जाना है। इसके बाद टीम इंडिया 20 अक्टूबर को एक और अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। ...
T20 WC: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत के लिए संदेश सामान्य है- विराट कोहली के लिए करो।’’ ...
T20 World Cup: हरफनमौला हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी को लेकर संशय के बीच बीसीसीआई के पास टीम में बदलाव करने के लिए अभी और 4 दिनों (15 अक्टूबर) का समय है। ...