रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 211 रनों का विशाल लक्ष्य अफगानिस्तान को दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। ...
T20 World Cup: उमस और गर्मी से जूझते हुए न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल शतक से सात रन से चूक गये, उन्होंने 56 गेंद का सामना करते हुए अपनी अर्धशतकीय पारी में छह चौके और सात छक्के जमाये। ...
T20 World Cup: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा, ‘‘अगर वे बहुत आगे के बारे में सोच रहे हैं तो केएल राहुल और ऋषभ पंत अच्छे विकल्प हो सकते हैं।’’ ...
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच आज बड़ा मुकाबला खेला जाना है। भारत के लिहाज से ये मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। भारत की हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी। ...