T20 World Cup: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 छक्के, दुनिया के पहले खिलाड़ी, 3000 रन पूरे, विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज

T20 World Cup: उमस और गर्मी से जूझते हुए न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल शतक से सात रन से चूक गये, उन्होंने 56 गेंद का सामना करते हुए अपनी अर्धशतकीय पारी में छह चौके और सात छक्के जमाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 3, 2021 05:47 PM2021-11-03T17:47:34+5:302021-11-03T17:48:46+5:30

T20 World Cup martin guptill 150 sixes first world player rohit sharma 134 sixes second 3000 runs virat kohli 3225 | T20 World Cup: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 छक्के, दुनिया के पहले खिलाड़ी, 3000 रन पूरे, विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज

10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर तीन विकेट था।

googleNewsNext
Highlightsन्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन खाता भी नहीं खोल सके।पावरप्ले के अंतिम ओवर में गुप्टिल ने एक चौका और एक छक्का जमाकर 16 रन जोड़े।छह ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 52 रन था।

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों पर जमकर बरसे। छोटी दिवाली के दिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मार्टिन गुप्टिल ने 56 गेंद में 93 रन की पारी खेली। इस दौरान बल्लेबाज ने 7 छक्के और 6 चौके मारे।

उमस और गर्मी से जूझते हुए गुप्टिल शतक से सात रन से चूक गये, उन्होंने 56 गेंद का सामना करते हुए अपनी अर्धशतकीय पारी में छह चौके और सात छक्के जमाये। फिलिप्स ने भी 22 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए गुप्टिल का अच्छा साथ निभाया। पर 19वें ओवर में ब्रैड व्हील ने इन दोनों के लगातार गेंदों पर विकेट झटक लिये।

अनुभवी क्रिकेटर गुप्टिल ने इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे किये जिससे वह भारतीय कप्तान विराट कोहली (3225 रन) के बाद इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गये। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गये। भारत के रोहित शर्मा 134 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।  

मार्टिन गुप्टिल (93 रन) के अर्धशतक और ग्लेन फिलिप्स (33) के साथ चौथे विकेट के लिये उनकी शतकीय साझेदारी से बुधवार को यहां आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण ग्रुप दो मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

न्यूजीलैंड के 35 रन पर दो विकेट गिरे थे लेकिन टीम ने उबरते हुए गुप्टिल और फिलिप्स के साथ उनकी चौथे विकेट के लिये 73 गेंद में 105 रन की भागीदारी से वापसी की। टीम ने अंतिम पांच ओवर में इन दोनों के विकेट गंवाकर 52 रन बनाये।

Open in app