रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज बुधवार से हो रहा है। पहला मुकाबला जयपुर में है। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। ...
India vs New Zealand: भारत के नये टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ियों में सुरक्षा का भाव भरना उनकी प्राथमिकता होगी और कुछ मैचों में नाकाम रहने पर भी वह अपने खिलाड़ियों का हाथ नहीं छोड़ेंगे। ...
India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की निगरानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में नये सिरे से शुरुआत करने की कोशिश करेगी। ...
India vs New Zealand: विराट कोहली ने टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से रोहित शर्मा इस प्रारूप में पूर्णकालिक कप्तान होंगे। ...
रवि शास्त्री ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के साथ एक भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए हैं। 2022 से शुरू होने वाले वार्षिक टूर्नामेंट में पूर्व क्रिकेटर शामिल होंगे। ...