रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Virat Kohli, Ind Vs Sa: 2021 में विराट कोहली के लिए कुछ ठीक नहीं रहा। फैंस को 2022 में कमाल की उम्मीद है। 2021 में कप्तान कोहली 1000 रन नहीं बना पाए। ...
India tour of South Africa: रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान बनाया गया। 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट के लिये उपकप्तान के तौर पर टीम के साथ जाना था लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण नहीं जा सके। ...
Ravi Shastri on Virat Kohli: विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका दौरे से ठीक पहले पद से हटा दिया गया था, क्योंकि चयनकर्ता सीमित ओवरों के क्रिकेट में दो कप्तान नहीं रखना चाहते थे। ...
Virat Kohli Vs BCCI: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को स्थानीय मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘कोई बयान, प्रेस कांफ्रेंस नहीं। हम इससे निपटेंगे, यह बीसीसीआई पर छोड़ दीजिए।’’ ...
दक्षिण अफ्रीका रवानगी से पहले मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस में विराट कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के इस बयान को गलत बताया कि बोर्ड ने उनसे टी20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिये कहा था। ...
विराट कोहली के बुधवार को धमाकेदार प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद नए विवाद सामने आ गए हैं। कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे वनडे की कप्तानी जारी रखना चाहते थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि टी20 की कप्तानी छोड़ने के उनके फैसले पर बोर्ड की ओर से उन्हें ...