भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
सभापति एम वेंकैया नायडू ने सेवानिवृत्त होने जा रहे इन सदस्यों के सदन में दिये गये योगदान की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह भारी मन से सदस्यों को विदाई दे रहे हैं। ...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निचले सदन की बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले अपने पारंपरिक संबोधन में सत्र के दौरान हुए कामकाज पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान 23 बैठकों में 109 घंटे 23 मिनट तक कामकाज हुआ। बजट सत्र का पहला चरण 31 जन ...
इस बीच कांग्रेस पार्टी का कहना है कि विजय रुपाणी सरकार विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए समय चाहती है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा, “राज्यसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार का अंदाजा हो गया है। वह कोरोना वायरस के नाम पर चुनाव स्थगित करवाना चाह ...
एक व्यक्ति किसी विचारधारा से प्रभावित होकर किसी राजनीतिक दल से जुड़ता है. वह दल कुछ वर्षो में उस व्यक्ति को एक ऐसा ओहदा देता है जिसे हासिल करना करोड़ों की सबसे बड़ी तमन्ना होती है. लेकिन उस पद पर आने के साथ उसके लिए संवैधानिक नैतिकता का तकाजा होता ह ...
पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई के राज्यसभा में सदस्यता देने को लेकर उन पर कई सवाल उठ रहे थे। कहा जा रहा था कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें जॉब दिया जा रहा है। ...
भाजपा प्रत्याशी ओंकार सिंह लाखावत के नाम वापस न लेने से अब मामला रोचक हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भाजपा के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ...
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर गोगोई जैसे ही शपथ लेने निर्धारित स्थान पर पहुंचे, वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। हंगामे पर आपत्ति जताते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि ऐसा व्यवहार सदस्यों की मर्यादा के अनुरूप नहीं है। ...