भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
इससे पहले दिल्ली सेवा विधेयक गुरुवार को विपक्षी दलों के बहिर्गमन के बावजूद लोकसभा में पास किया गया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा में विपक्ष की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी बहस की शुरुआत कर सकते हैं। ...
बीजेपी सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने संसद में कहा, 'जहां भी काली नदी से नमूने लिए गए, वहां ऑक्सीजन का स्तर शून्य पाया गया, जिससे यह न केवल पीने के लिए बल्कि सिंचाई के लिए भी अनुपयुक्त है।' सांसद ने नदियों में अपशिष्ट पदार्थ छोड़ने के लिए चीनी और पेपर म ...
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि उनका कर्तव्य संविधान और लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है, न कि प्रधान मंत्री मोदी सहित किसी भी व्यक्ति का बचाव करना। धनखड़ का बयान मणिपुर मुद्दे पर खड़गे के आरोपों के जवाब में आया है। ...
एकनाथ शिदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने उस समय महाराष्ट्र की सियासत में भारी भूचाल ला दिया, जब उन्होंने दावा किया कि आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी को उनकी सुंदरता के कारण राज्यसभा भेजा है। ...
राज्यसभा में बोलते हुए बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने संविधान से देश के नाम 'इंडिया' को हटाने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि यह नाम ब्रिटिश गुलामी का प्रतीक है जिसे खारिज किया जाना चाहिए। ...
मणिपुर के मुद्दे पर संसद में गुरुवार को भी विपक्षी सांसदों का गतिरोध जारी है। इसी क्रम में विरोध जताने के लिए विपक्षी सांसद काले कपड़े पहन कर संसद पहुंचे। ...