प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ है. उनके पिता और माता अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा बरेली के बेहद प्रतिष्ठित डॉक्टर्स थे. प्रियंका चोपड़ा के परिवार में माँ और एक छोटा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा है. साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी बेहद नाम कमा रही हैं. अपने करियर में प्रियंका को नेशनल और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स मिल चुके हैं. 2016 में प्रियंका चोपड़ा को भारत सरकार ने पदम श्री से सम्मनित किया। जहां टाइम मैगजीन पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया वहीं फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में लिस्ट किया है. Read More
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में हमेशा के लिए दूसरे का दामन सात फेरे लेकर थाम लिया है। निक गुरुवार को अमेरिका प्रियंका को मुंबई में छोड़कर वापस चले गए हैं। ...
प्रियंका और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में हुई। इसके बाद दोनों ने दिल्ली के ताज पैलेस होटल में वेडिंग रिसेप्शन दी। बीते दिन दोनों उदयपुर में मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी की शादी के संगीत अमारोह को अटेंड करने पहुंचे। वहां ...