पापा बनने के लिए बेताब हैं प्रियंका के पति निक जोनस, बेबी प्लानिंग को लेकर किया खुलासा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 14, 2018 10:41 AM2018-12-14T10:41:22+5:302018-12-14T10:41:22+5:30
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में हमेशा के लिए दूसरे का दामन सात फेरे लेकर थाम लिया है। निक गुरुवार को अमेरिका प्रियंका को मुंबई में छोड़कर वापस चले गए हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में हमेशा के लिए दूसरे का दामन सात फेरे लेकर थाम लिया है। निक गुरुवार को अमेरिका प्रियंका को मुंबई में छोड़कर वापस चले गए हैं। ऐसे में अब निक ने स्पॉटिफी के रिवाइंड के एक साक्षात्कार में अपनी फैमिली प्लानिंग पर कहा है।
उन्होंने कहा है कि बिल्कुल मैं किसी दिन पिता बनना चाहूंगा। इसके लिए मुझे लगता है कि ये एक सपना है और मुझे लगता है कि मुझे बहुत तेज़ी से आगे बढ़ना है। निक ने आगे कहा कि इसके साथ, आप इसे दो तरीकों से देख सकते हैं, आप कह सकते हैं कि यह अनुचित था, या आप कह सकते हैं कि उसने मुझे शुरुआती उम्र में कुछ वास्तविक नजरिया दिया है।
इतना ही नहीं निक ने आगे कहा है कि मैंने अब तक की अपनी कम उम्र की जिंदगी में ही बहुत कुछ देखा है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन इसे मैं अपने बच्चे के साथ साझा करूंगा। इससे पहले भी निक ने कहा था कि उसे किसी भी समय अपनी भतीजी को चचेरा भाई-बहन देने की जरूरत है।
प्रियंका भी बच्चों को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने पहले कहा था कि उन्हें 'बेबी फीवर' है और वो अपनी दोस्त मेघन मर्केल की प्रेग्नेंस से काफी उत्साहित हैं।
अमेरिका गए निक
बुधवार को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की हाई प्रोफाइल वेडिंग अटेंड करने के बाद निक को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका ने उन्हें एयरपोर्ट तक छोड़ दिया था। शादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब निक, प्रियंका को छोड़ कर अमेरिका गए। शादी के लिए भारत आने के बाद से निक यहीं पर थे. जोधपुर में अपनी रॉयल वेडिंग, दिल्ली में रिसेप्शन और उदयपुर में ईशा-आनंद के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद निकयंका दो दिन के मिनी हनीमून पर ओमान गए थे।
वहां से लौटने के बाद उन्होंने अंबानी फैमिली की रॉयल वेडिंग अटेंड की. 20 को रिसेप्शन का कार्ड वायरल प्रियंका चोपड़ा अब अपनी शादी के मुंबई रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गई हैं। निकयंका मुंबई में दो रिसेप्शन पार्टियां देने वाले हैं। खबरों के मुताबिक 19 दिसंबर को हो रहे रिसेप्शन में प्रियंका के दोस्त और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।