इस जगह हनीमून मना रहे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, आंखों को सुकून देती हैं यहां की खूबसूरत वादियां

By गुलनीत कौर | Published: December 11, 2018 05:37 PM2018-12-11T17:37:10+5:302018-12-11T17:37:10+5:30

प्रियंका और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में हुई। इसके बाद दोनों ने दिल्ली के ताज पैलेस होटल में वेडिंग रिसेप्शन दी। बीते दिन दोनों उदयपुर में मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी की शादी के संगीत अमारोह को अटेंड करने पहुंचे। वहां से सीधा ओमान के लिए रवाना हो गए। 

Priyanka Chopra and Nick Jonas enjoying their honeymoon in Oman, Famous for these 5 reasons | इस जगह हनीमून मना रहे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, आंखों को सुकून देती हैं यहां की खूबसूरत वादियां

इस जगह हनीमून मना रहे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, आंखों को सुकून देती हैं यहां की खूबसूरत वादियां

1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को हिन्दू परम्परा के अनुसार शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अभी तक एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौक़ा नहीं मिला था। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की इन्स्टाग्राम स्टोरी ने फैंस और मीडिया को आखिरकार बता दिया कि वे दोनों हनीमून पर घूम रहे हैं और बेहद खुश भी हैं। 

प्रियंका की इस इनस्टग्राम स्टोरी को देखने से कयास लगाया जा रहा है कि दोनों इस समय अरब देश के ओमान में हैं। इस स्टोरी में प्रियंका ने समुद्री किनारे बीच पर दिल बनाया है। इस दिल में प्रियंका ने एनजे यानी निक जोनस और पीसीजे या प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखा है। साथ ही तस्वीर पर निक जोनस का नाम और इसके नीचे दिल और किस वाली इमोजी भी बनाई है।

प्रियंका और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में हुई। इसके बाद दोनों ने दिल्ली के ताज पैलेस होटल में वेडिंग रिसेप्शन दी। बीते दिन दोनों उदयपुर में मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी की शादी के संगीत अमारोह को अटेंड करने पहुंचे। वहां से सीधा ओमान के लिए रवाना हो गए। 

इन चार वजहों से ओमान है बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन:

1. मस्कट

ओमान में हनीमून की शुरुआत मस्कट से ही की जानी चाहिए। यहां स्थित है प्रसिद्ध सईद बिन तैमुर मस्जिद। इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां से 10 मिनट की दूरी पर शत्ति-अल-कुरूम बीच है। इस बीच को दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में से एक माना जाता है। यहां से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर रॉयल ओपेरा हाउस भी है। जहां जाकर ओमान की कला का नमूना देखा जा सकता है।

मस्कट में अल आलम नाम का एक शाही महल भी है। यह महल मस्कट की शान है। हालांकि आम लोगों लो इस महल के अन्दर जाने की अनुमति नहीं होती है लेकिन फिर भी महल के आसपास हरियाली में घूमते हुए महल की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। 

2. निजवा

मस्कट के बाद निजवा की ओर अगर जाएं तो यह जगह शानदार कोलों और महल से भरी हुई है। कला का बेहतरीन नमूना आपको यहीं देखने को मिलेगा। निजवा फोर्ट, जब्रीन कासल, अल हूटा की गुफा, सुलतान कबूस की मस्जिद आदि जगहें आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती हैं अगर आप इतिहास को जानने और ऐसी ऐतिहासिक जगहों पर घूमने का शौक रखते हैं।

3. अल हजर के पहाड़

आंखों को सुकून देते दृश्य आपको अल हजर के पहाड़ों से देखने को मिलेंगे। अल हजर के पहाड़ ओमान के सबसे विशाल पहाड़ों में से एक हैं। यहां मिस्फत अल अबरियन नाम का एक गांव भी है। यह गांव छोटे छोटे पहाड़ों और इन पहाड़ों की ऊंचाई पर बने सुन्दर घरों की वजह से जाना जाता है। यहां पर्यटक आराम से घूम सकते हैं। खाने-पीने के लिए यहां पारम्परिक व्यंजनों से लेकर और भी बहुत कुछ मिलता है।

यह भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में उत्तर भारतीय देश की इन 5 जगहों पर घूमने जा सकते हैं

4. वाडी बाणी खालिद

निजवा से 221 किलोमीटर की दूरी पर वाडी बाणी खालिद नाम की एक जगह है। यह ओमान की बेहद खूबसूरत और दिलकश वादियां हैं। यहां लोग हाईकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, स्विमिंग आदि के लिए आते हैं। लेकिन इससे हटकर आप दोनों का मन केवल प्रकृति को निहारने का हो तो उसके लिए यहां आपको पूरा दिन भी कम लगेगा।

5. सलालाह

सलालाह ओमान का खूबसूरत शहर है। जून से लेकर सितंबर के महीने यहां पूरा दिन भारी बारिश होती रहती है। जिसकी वजह से यह सारा शहर पानी से भर जाता है। लेकिन इसी दौरान यहां खलीफ सलालाह नाम के एक ग्फेस्तिवल का आयोजना भी किया जाता है जिसे देखने देश दुनिया से बहुत लोग आते हैं। यहां आए पर्यटकों के ठहरने के खास इंतजाम भी किए जाते हैं। 

Web Title: Priyanka Chopra and Nick Jonas enjoying their honeymoon in Oman, Famous for these 5 reasons

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे