प्रियंका चोपड़ा के सिंदूर-चूड़ा पहनने पर उठे सवाल तो मिला कुछ ऐसा करारा जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 12, 2018 11:25 AM2018-12-12T11:25:15+5:302018-12-12T11:25:15+5:30

शादी के बाद प्रियंका को न्यूलीमैरिड लुक में देखा जा रहा है, वे माथे पर सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने नजर आ रही हैं।

madhu chopra has to says about priyank chopra just married look | प्रियंका चोपड़ा के सिंदूर-चूड़ा पहनने पर उठे सवाल तो मिला कुछ ऐसा करारा जवाब

प्रियंका चोपड़ा के सिंदूर-चूड़ा पहनने पर उठे सवाल तो मिला कुछ ऐसा करारा जवाब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। हाल ही में एक दूसरे का हमेशा के लिए दामन थामने के बाद से देसी गर्ल को एक दम देशी अंदाज में ही देखा जा रहा है। 

शादी के बाद प्रियंका को न्यूलीमैरिड लुक में देखा जा रहा है, वे माथे पर सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को प्रियंका का ये अंदाज पसंद नहीं आया है और उनको आड़े हाथों लिया है। 

प्रियंका के सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र पहनने के फैसले पर सवाल किया जा रहा है, ट्रोलर्स एक्ट्रेस के फेमिनिज्म पर लिए गए स्टैंड पर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में लगातार देसी गर्ल पर किए जा रहे कमेंट पर मां मधु ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्ववीट करके लिखा है कि सिंदूर अब बंधन का पर्याय नहीं है, देखें प्रियंका इसे हर रोज साबित कर रही हैं।


दो रिवाजों से शादी

हिंदू रीति रिवाज की शादी में प्रियंका लाल रंग के लहंगे में दिखीं वहीं निक सफेद सेरवाली में नजर आए। दोनों ही शादियों की फोटो में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। मैग्जीन ने शादी की कई फोटो शेयर की है। इस मैग्जीन ने इस शादी को पूरा कवर किया है और इसको मैग्जीन में पेश किया गया है।इससे पहले प्रियंका शादी के जोधपुर एयरपोर्ट पर निक के साथ शादीशुदा अंदाज में नजर आई हैं। उन्होंने ग्रीन रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही हाथो में चूड़ा मांग में निक के नाम का सिंदूर और हाथों में चूड़ा भी पहना था। इस अंदाज में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Web Title: madhu chopra has to says about priyank chopra just married look

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे