शादी के बाद कुछ यूं रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक के साथ की शेयर की स्पेशल फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 11, 2018 02:09 PM2018-12-11T14:09:12+5:302018-12-11T14:09:12+5:30

प्रियंका ने अपने हनीमून की पहली फोटो शेयर की है। जो काफी रोमांटिक लग रही है।

Priyanka Chopra post pic with Nick Jonas See new Instagram pic her | शादी के बाद कुछ यूं रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक के साथ की शेयर की स्पेशल फोटो

फाइल फोटो


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में हमेशा के लिए दूसरे का दामन सात फेरे लेकर थाम लिया है। 2 दिसंबर को शादी करने के बाद दोनों  8-9 दिसंबर को दोनों मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होते नजर आए थे। 

यहां फंक्शन में शामिल होने के बाद दोनों वापस मुंबई ना जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों ओमान में अपना हनीमून मना रहे हैं। सबसे दूर इन दिनों निजी पलों को बिताने की पीसी ने फोटो शेयर की है।

प्रियंका ने अपने हनीमून की पहली फोटो शेयर की है। जो काफी रोमांटिक लग रही है। जिस फोटो में प्रियंका पति निक के गले लगी हैं और निक सेल्फी ले रही रहे हैं। साथ ही निक के लेफ्ट हाथ में सिगार भी दिख रहा है। ये फोटो काफी रोमांटिक और फैंस को भा जाने वाली है।

शादी के बाद पहली बार प्रियंका ने अपनी और निक की कोई फोटो  सोशल मीडिया पर सोशल की है। फिलहाल ये फोटो वायरल हो गई है। और इसको जमकर पसंद किया जा रहा है। 

हाल ही मेंप्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है।प्रियंका ने अपना स्टेटस लगाया जिसमें, समंदर किनारे रेत पर NS (निक जोनस) और PCJ (प्रियंका चोपड़ा जोनस) लिखा नजर आ रहा है। फोटो पर प्रियंका ने निक जोनस का नाम लिखा है और दिल के साथ एक किस वाला इमोजी भी बनाया है।

अब ये फोटो कहां की हैं ये तो साफ नहीं हो पा रहा है लेकिन लोकेशन देखकर कयास है कि देसी गर्ल ओमान में निक के साथ हमीमून जी रही हैं। हांलाकि उन्होंने खुद साफ नहीं किया है कि वह इस वक्त कहां हैं लेकिन उनके चाहने वालों ने जान लिया है कि वह इस वक्त कहां हैं।

 दरअसल इस संगीत समारोह से निकलकर दोनों अपने हनीमून पर निकल गए हैं। इसका प्रूफ खुद प्रियंका की एक फोटो ने दिया है।  हाल ही मेंप्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है।

Web Title: Priyanka Chopra post pic with Nick Jonas See new Instagram pic her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे