जब पहली बार निक ने प्रियंका के स्टेट पर किया प्यार वाला कमेंट, फैंस भी हो गए थे फिदा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 14, 2018 03:39 PM2018-12-14T15:39:21+5:302018-12-14T15:39:21+5:30

जब हर कोई प्रियंका और निक के रिश्ते पर संशय बना रहा था, उस वक्त पहली बार मई 2018 में एक वीकई पत्रिका ने दोनों के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर पहली बार लगाई थी।

first time Nick Jonas and Priyanka Chopra's relationship | जब पहली बार निक ने प्रियंका के स्टेट पर किया प्यार वाला कमेंट, फैंस भी हो गए थे फिदा

जब पहली बार निक ने प्रियंका के स्टेट पर किया प्यार वाला कमेंट, फैंस भी हो गए थे फिदा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी इश्क से लेकर अब शादी के बाद तक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।  दोनो ने दो रिवाजों से शादी की। ऐसे में दोनों की शादी ने कई तरह के सवाल भी खड़े किए गए। लेकिन दोनों की अगर प्रेम कहानी की बात करें तो ये वाकई दोनों के उम्र के अंतर की तरह से काफी हटकर है। 

जब हर कोई प्रियंका और निक के रिश्ते पर संशय बना रहा था, उस वक्त पहली बार मई 2018 में एक वीकई पत्रिका ने दोनों के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर पहली बार लगाई थी। यही वो पत्रिका थी जहां दोनों के रिश्ते को पहली मुहर मिली था।

निक का आधिकारिक हामी

इसके बाद निक ही वो थे जिन्होंने कदम आगे बढ़ाया और प्रियंका के लिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। जून 2018 में उन्होंने प्रियंका ने अपनी दोस्तों के साथ की एक फोटो शेयर की थी। इसी फोटो पर पहली बार निक ने कमेंट किया था। उन्होंने दैट स्माइल के साथ दिल वाली स्माइल के साथ कमेंट किया था। बस इसके साथ हर कोई समझ गया था कि प्रियंका और निक आधिकारिकतौर पर साथ है। इस एक कमेंट ने दोनों के बिना बोले बहुत कुछ कह दिया था। दोनों के इस अंदाज को दोनों के फैंस ने भी जमकर सराहा था। 

मेट गाला 2017 में मिले

प्रियंका और निक के इस रिश्ते के शुरू होने से लेकर अब तक दोनो के बारे में काफी कुछ कहा गया है और लिखा भी गया। दोनों कब, कहां और कैसे मिले, इसपर भी लिखा गया। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक सबसे पहले साल 2017 के 'मेट गाला' फैशन इवेंट में मिले थे। यहीं दोनों की पहली मुलाक़ात हुई और इसके बाद बात आगे बढ़ी। खैर यह कितना सच है यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन सार्वजनिक तौर पर दोनों को पहली बनार इसी इवेंट में साथ देखा गया था।

जब प्रियंका ने कहा 'माय फेवरेट मेन'

यह कहना गलत होगा कि प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को मीडिया या फैंस से छिपा कर रखा। सिंगापुर में निक का म्यूजिक कॉन्सर्ट हो या फिर इन्स्टाग्राम की वो तस्वीर जिसमें निक और प्रियंका का भाई था और पोस्ट करते वक्त तस्वीर के ठीक नीचे प्रियंका ने लिखा था 'माय फेवरेट मेन'। प्रियंका ने किसी ना किसी बहाने से दुनिया के सामने अपने इस रिश्ते को जाहिर जरूर किया लेकिन दोनों ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से खुद को बचाया। और सही वक्त का इंतजार किया।

Web Title: first time Nick Jonas and Priyanka Chopra's relationship

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे