उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज भारत के प्राचीन शहरों में से एक है। हिंदू धर्म के मुताबिक प्रयागराज एक तीर्थ स्थल है। प्रयागराज से पहले इसका नाम इलाहाबाद था। ऐतिहासिक उल्लेख की बात करें तो इस शहर का इलाहाबाद नाम अकबर ने 1583 में दिया था। साल 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने का ऐलान कर दिया है।दरअसल, गोमुख से इलाहाबाद तक जहां कहीं भी कोई सहायक नदी गंगा से मिलती है उस स्थान को प्रयाग कहा गया है, जैसे- देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग आदि। इस तरह जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम है उसे प्रयागराज कहा जाएगा। इसे संगम नगरी, कुंभ नगरी और तीर्थराज भी कहा गया है। Read More
राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई जिसमें इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन कर दिया गया है। इसी तरह शहर के इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागघाट स्टेशन का नाम प्रयागराज संग ...
प्रयागराज जिले के गंगा पार सोरांव थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में विजय शंकर तिवारी सहित उनके परिवार के पांच लोगों की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ...
बात करते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में कहा और दिखाया क्या गया है तो आपको बता दें कि आरोपी शख्स एक बर्तन में दूध और साथ ही अमूल गोल्ड दूध के पैकेट्स दिखाते हैं... ...