ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
जारी बयान में यह कहा गया है कि बोर्ड ओडिशा पुलिस में सिपाही, उप-निरीक्षक और मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती करेगा। बयान में यह भी कहा गया है, “इससे राज्य में पुलिस कर्मियों की भर्ती में तेजी लाने में मदद मिलेगी।” ...
भानु विस्फोट में 70 फीसदी तक झुलस गया था और भागकर ओडिशा चला गया था। कटक में ही वह एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लिहाजा उसे पश्चिम बंगाल नहीं लाया गया। ...
Vande Bharat Express:प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही हैं और जब वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती है तो उसमें भारत की गति ...
BSE Odisha 10th Result 2023: ओडिशा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जिसमें 96.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। ...
विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी भानु बाग और उसके बेटे और भतीजे को सीआईडी ने ओडिशा से गुरुवार गिरफ्तार किया। भानु वर्तमान में कटक में अपना इलाज करा रहा था। गौरतलब है कि इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। ...
Odisha Board of Secondary Education 2023: बोर्ड के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने कहा कि 10 से 17 मार्च के बीच आयोजित मैट्रिक परीक्षा में करीब 5.32 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। ...
बीजद नेता नवीन पटनायक मंत्रालय में संभावित फेरबदल की तारीख के बारे में नहीं बता सका, क्योंकि ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल अपने गृह राज्य हरियाणा के दौरे पर हैं और 22 मई को भुवनेश्वर लौटने वाले हैं। ...