न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
Legends League Cricket 2024 Highlights: न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में तूफानी अंदाज में पारी खेली, मार्टिन गुप्टिल ने एक ओवर में 5 छक्के और 1 चौका लगाया। सांसे रोक देने वाले इस ओवर की वीडियो सोशल ...
New Zealand Test captain 2024: टिम साउदी ने भारत के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की कप्तानी छोड़ दी है और इस अनुभवी तेज गेंदबाज की जगह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टॉम लैथम को कप्तान नियुक्त किया गया है। ...
SL vs NZ, 2nd Test: श्रीलंका की पहली पारी के 602-5 रन के जवाब में न्यूजीलैंड केवल 88 रन ही बना सका और फॉलोऑन खेलने के बाद दूसरी पारी में 360 रन पर ऑल आउट हो गया। ...
WTC 2025 Final: चेन्नई में पहले टेस्ट में बांग्लादेश पर 280 रन की जीत के बाद, भारत 10 मैचों (86 अंक) में 71.67 प्रतिशत अंकों के साथ नौ टीमों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टैंडिंग में शीर्ष पर है। ...