न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट में कोहली की जगह रहाणे टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे। ...
T20 World Cup: इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर चार विकेट पर 166 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने मिचेल (नाबाद 72), डेवोन कॉनवे (46) और जेम्स नीशाम (10 गेंदों पर 26) की पारियों से एक ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल की। ...
T20 World Cup: शेख जाएद स्टेडियम के अंदर मौजूद सभी लोगों ने दोनों टीमों के राष्ट्रगान बजने से पहले भारतीय क्यूरेटर मोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। ...