न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
अभिषेक की तूफानी शुरुआत की बदौलत भारत ने सिर्फ 10 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया और आठ विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। ...
India vs New Zealand: भारत ने 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर-हिटिंग से मैच एकतरफा बना दिया जिसमें अभिषेक ने 20 गेंद में सात चौके और पांच छक्के से नाबाद 68 रन जबकि सूर्यकुमार ने 26 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से नाबाद 57 रन बनाए। ...
India vs New Zealand LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, आज सीरीज का तीसरा टी20 मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। ...
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार के ताबड़तोड़ अंदाज में आए नाबाद अर्धशतक की मदद से 154 रनों के लक्ष्य को महज़ 10 ओवर में हासिल कर लिया। ...
IND vs NZ 2nd T20 Highlights: कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को रिकॉर्ड 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया। ...