IND vs NZ, 3rd T20I: अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में बनाई फिफ्टी, भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ अपना 9वां अर्धशतक पूरा किया।

By रुस्तम राणा | Updated: January 25, 2026 22:15 IST2026-01-25T21:27:44+5:302026-01-25T22:15:03+5:30

IND vs NZ, 3rd T20I: Abhishek Sharma scored a fifty in 14 balls, the second fastest half-century for India | IND vs NZ, 3rd T20I: अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में बनाई फिफ्टी, भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

IND vs NZ, 3rd T20I: अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में बनाई फिफ्टी, भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

googleNewsNext

IND vs NZ, 3rd T20I: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। उन्होंने भारत की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर जैकब डफी को छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज ने 14 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ अपना 9वां अर्धशतक पूरा किया। यह फिफ्टी ऐसे समय आई जब भारत 154 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और शून्य के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट संजू सैमसन के रूप में खो दिया था। इससे पहले 12 गेंदोें में युवराज सिंह भारत के लिए फिफ्टी जड़ चुके हैं। 

T20I में भारत के लिए सबसे तेज़ 50 रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 19 सितंबर, 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ़ सिर्फ़ 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। वर्ल्ड नंबर 1 T20I बैटर अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए T20I में दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया है। इस कड़ी में हार्दिक पांड्या T20I में भारत के लिए सबसे तेज़ 50 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 19 दिसंबर, 2025 को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

वैसे T20I में सबसे तेज़ 50 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम है। 27 सितंबर, 2023 को हांगझोऊ में मंगोलिया के खिलाफ़ एशियन गेम्स मैच के दौरान, उन्होंने सिर्फ़ नौ गेंदों में अपना 50 रन पूरा किया था।

सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)

9 गेंदे दीपेंद्र सिंह ऐरी बनाम मंगोलिया हांगझोऊ 2023
12 गेंदें युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
13 गेंदें जान फ्रायलिंक बनाम ज़िम्बाब्वे बुलावायो 2025
14 गेंदें कॉलिन मुनरो बनाम श्रीलंका ऑकलैंड 2016
14 गेंदें अभिषेक शर्मा बनाम न्यूज़ीलैंड गुवाहाटी 2026 *
15 क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्ट इंडीज़ सेंचुरियन 2023

अभिषेक, जिन्होंने रविवार को अपनी पारी की पहली ही गेंद पर जैकब डफी को छक्का मारकर अपना खाता खोला था, 20 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रीज पर रहते हुए उन्होंने 340 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 7 चौके और 5 छक्के लगाए।

बल्ले से उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 154 रनों का लक्ष्य 10 ओवर में हासिल कर लिया और 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। ​​भारत के लिए, अभिषेक के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 26 गेंदों में 57 रन बनाए।

 

Open in app