नवाज शरीफ नवंबर 1990 में पहली बार पाकिस्तान के पीएम बने थे। नवाज दूसरी बार मई 1993 में पीएम बने लेकिन एक महीने बाद ही उनकी सरकार गिर गयी। फरवरी 1997 में नवाज शरीफ तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। नवाज चौथी बार 2013 में पीएम बने लेकिन करीब चार साल एक महीने बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। नवाज की जगह उनकी पार्टी के शाहिद खक़ान अब्बासी पाकिस्तान के पीएम बने। Read More
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक पाकिस्तानी अखबार को दिए इंटरव्यू में पूछा था, "क्या हमें आतंकवादियों को मुंबई में हमला करने देना चाहिए?" ...
शरीफ के प्रवक्ता ने कहा है- ‘शुरू में भारतीय मीडिया ने नवाज शरीफ के बयान की गलत व्याख्या की। पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया ने भी अनजाने में भारतीय मीडिया के दुष्प्रचार को बल दिया है।' ...
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल जुलाई में नवाज शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में दोषी करार दिया था जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। इसी साल पाक सुप्रीम कोर्ट ने नवाज के आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। ...