Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Jasprit Bumrah World Cup winning Team India: जसप्रीत बुमराह ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मैं पिछले कुछ दिनों से बहुत आभारी हूं। मैं सपनों में जी रहा हूं और इसने मुझे खुशी और कृतज्ञता से भर दिया है।’’ ...
22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 8 जुलाई से 9 जुलाई तक मॉस्को की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। ...
Ahmedabad: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान कहा कि उनकी पार्टी अगले चुनाव में गुजरात में भाजपा को उसी तरह हराएगी। ...
पीएमओ के बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की यात्रा पर जाएंगे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चर्चा करेंगे। यूक्रेन में संघर्ष के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली रूस यात्रा होगी। ...
मध्य प्रदेश, राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन की सरकार ने 'मुख्यमंत्री-मेरी लाड़ली बहन योजना' (मराठी में 'मुख्यमंत्री-माझी लाडकी बहीण योजना') की शुरुआत की है। ...
Paris Olympics 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्वास है कि भारतीय खिलाड़ी पेरिस में पुराने तमाम रिकॉर्ड तोड़कर देश के लिये गौरव लेकर आयेंगे। ...