लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : कौन हैं असीम घोष?, हरियाणा का नया राज्यपाल

स्वास्थ्य : समोसा, कचौड़ी, जलेबी, फ्रेंच फ्राइज़ और वड़ापाव?, तेल और चीनी बोर्ड लगाएं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिखे पत्र में कहा-मोटापे में तेज़ी से वृद्धि, खराब खान-पान जिम्मेदार

भारत : हरियाणा और गोवा में नए राज्यपाल, लद्दाख के उपराज्यपाल होंगे कविंद्र गुप्ता

भारत : India-China relations: 5 साल बाद चीन जा रहे विदेश मंत्री जयशंकर, चीनी दूतावास ने कहा-दलाई लामा और तिब्बत ‘कांटा’, ‘बोझ’ बने

भारत : राज्यसभा में दिखेंगे उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला, मीनाक्षी जैन और सी सदानंदन मास्टर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नामित, जानें कौन हैं 4 मशहूर हस्तियां

भारत : कौन हैं उज्ज्वल निकम? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए किया नामित, पीएम मोदी ने दी बधाई

कारोबार : अलुआबाड़ी-ठाकुरगंज रेल खंड दोहरीकरण, 19.95 किलोमीटर, ₹342.7 करोड़ की लागत, जानिए फायदे

भारत : कौन हैं गोविंद मोहन?, मोदी सरकार ने कार्यकाल 22 अगस्त 2026 तक बढ़ाया

भारत : 'नेताओं को 75 साल की उम्र में रिटायर हो जाना चाहिए', मोहन भागवत के इस बयान से मोदी के भविष्य पर चर्चा तेज

भारत : VIDEO: पीएम मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया