Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की दुनिया की जानी-मानी आवाजें देश के लिए सकारात्मक संदेश ला रही हैं। ‘‘भारत पहले, नागरिक पहले’’ हमारी कार्य संस्कृति का केंद्र है। ...
एक्सप्रेसवे के पहले खड़ के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी दौसा जाएंगे, जहां उनके और कार्यक्रम भी हो सकते हैं। 4 फरवरी को पीएम मोदी एक्सप्रेसवे के पहले खंड का उद्घाटन करेंगे। ...
प्रोजेक्ट चीता’ के जरिये जहां नामीबिया से चीतों को भारत लाया गया है, दुनिया की पहली अंतर-महाद्वीपीय परियोजना है जहां एक मांसाहारी प्रजाति को एक नई आबादी स्थापित करने के लिए ट्रांसलोकेट किया गया है। यह परियोजना इकोटूरिज्म के लिए बेहद लाभकारी रहेगी। ...
राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के पांच-सात दिन बाद घुटने में दिक्कत आई थी। विचार आया कि कैसे चल पाऊंगा लेकिन मैंने किसी न किसी तरीके से यह काम पूरा कर दिया। ...
राहुल ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी देश के संस्थागत ढांचे पर हमला कर रही हैं और देश की तमाम संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर हमारा स्टैंड बहुत स्पष्ट है और सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव में इसके बारे में विस्तार से बताय ...
अपनी अंग्रेजी पुस्तक "द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड" के विमोचन के दौरान पुणे में एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि विदेश सचिव बनना उनकी महत्वाकांक्षा की सीमा थी। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में पहली बार आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। ...
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस ने छात्रों और मैनेजमेंट के लिए एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में कैंपस में ऐसे किसी भी आयोजन को लेकर चेताया गया था और उल्लंघन की स्थिति में नियमों के मुताबिक सख्ती से निपटने को कहा गया था। हालांकि टाटा इंस्टीट्यूट ...