Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
इस घटना से पहले पीएम मोदी बेंगलुरु में थे जहां उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी। दिल्ली के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और चंद्रयान 3 पर चर्चा करते हुए देखा गया है। ...
Prime Minister in Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए लोग बेंगलुरु में HAL हवाई अड्डे के बाहर इकट्ठा हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा के समापन के तुरंत बाद बेंगलुरु पहुंचे। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव देते हुए कहा कि मैं चाहूंगा कि इसरो केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के साथ मिलकर एक नेशनल हैकेफोन का आयोजन करें। इसमें युवाओं को भी जोड़े। ...
इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं, ऐसे मौके बहुत कम आते हैं...व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वो बे ...
प्रधानमंत्री ने बुधवार को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान जोहान्सबर्ग से चंद्रमा पर लैंडर विक्रम के ऐतिहासिक टचडाउन का सीधा प्रसारण देखा था। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक घंटा बिताएंगे और बेंगलुरु में मुख्यालय वाली राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों का स्वागत करेंगे। ...