लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : अमित शाह ने विशाखापट्टनम में कहा, मनमोहन सिंह सरकार में हिम्मत नहीं थी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की

भारत : विनेश फोगाट का मोदी सरकार पर तीखा आरोप, बोलीं- बृजभूषण को बचा रही है सरकार, अमित शाह बताएं क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश : 'प्यार में कोई दीवार नहीं होती, अगर दो लोग....', भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने 'लव जिहाद' के सवाल पर कह दी बड़ी बात

भारत : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया ऐलान, नीतीश कुमार नहीं होंगे प्रधानमंत्री के दावेदार

विश्व : Survey: 77 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में पीएम मोदी टॉप पर

भारत : अमित शाह का नांदेड़ में उद्धव ठाकरे पर हमला, बोले- उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को धोखा दिया है

भारत : 'भाजपा अगर 2024 का चुनाव जीत जाती है तो मोदी फिर नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे', 'आप' की महारैली में भगवंत मान का तीखा प्रहार

भारत : कांग्रेस ने पीएम मोदी को गिरिराज सिंह के 'गोडसे देश के सपूत हैं' वाले बयान पर घेरा, बोली- गोडसे 'भक्तों' को पार्टी से बाहर करें या 'गांधी' के प्रति दिखावे को बंद करें

भारत : 'मेरे पिता ने आडवाणी का रथ रोका था तो मैं मोदी का रथ रोकूंगा', तेजस्वी यादव ने किया ऐलान

टेकमेनिया : बीएसएनएल को 4जी और 5जी स्पेक्ट्रम आवंटित कर नई जान डालने की कोशिश, 89047 करोड़ रुपये का पैकेज मंजूर, केंद्रीय मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला