लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Delhi ordinance: भाजपा के पास संसद में पर्याप्त समर्थन, दिल्ली की प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर अध्यादेश जल्द पेश होने की उम्मीद!

कारोबार : Rozgar Mela: 70126 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित, पीएम मोदी ने कहा-पहले नौकरी के लिए रेट कार्ड होता था, पूर्व रेल मंत्री ने जमीन लेकर दी नौकरियां

भारत : भारत में ट्विटर को बंद करने की मिली थी धमकी! जैक डॉर्सी के बयान पर मोदी सरकार का पलटवार, केंद्रीय मंत्री ने आरोपों को बताया 'सरासर झूठ'

भारत : जेपी नड्डा ने कांग्रेस को 'मां-बेटे और बेटी' की पार्टी बताते हुए कहा, राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो' के नाम पर देश को तोड़ने का प्रयास किया है

भारत : Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 43 जगहों पर होगा रोजगार मेले का आयोजन

कारोबार : केंद्र सरकार ने 15 वर्ष में पहली बार उठाया ऐसा कदम, गेहूं की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी, मार्च 2024 तक स्टॉक लिमिट लागू की, जानें पूरा मामला

भारत : साकेत गोखले ने कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले नेताओं, पत्रकारों के डेटा में लगाया सेंधमारी का आरोप, केंद्र से पूछा, आपको इसकी जानकारी क्यों नहीं है?

ज़रा हटके : Modi Ji Thali: प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा से पहले न्यू जर्सी में लॉन्च हुआ 'मोदी जी थाली', जानिए क्या है खास

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के G20 बैठक में कहा, काशी लोकतंत्र की सबसे पुरानी जननी है, यह ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिकता की राजधानी है

भारत : अमित शाह ने विशाखापट्टनम में कहा, मनमोहन सिंह सरकार में हिम्मत नहीं थी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की