लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

विश्व : 15th BRICS Summit: 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी, कुछ इस तरह किया गया स्वागत, देखें वीडियो

भारत : रक्षा बंधन के मौके पर पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन ने की खास तैयारी, इस बार पीएम की कलाई पर बांधेगी खुद से बनाई राखी

भारत : BRICS Summit 2023: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की संभावना बढ़ी; जानें पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी 10 बड़ी बातें

भारत : आप 'इंडिया' गठबंधन में हैं लेकिन इंडिया आपके साथ नहीं है, सुकांत मजूमदार का ममता बनर्जी पर हमला

भारत : 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल जोहान्सबर्ग रवाना होंगे पीएम मोदी, जानें अन्य डिटेल्स

विश्व : दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज जोंटी रोड्स, गैरी कर्स्टन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत

भारत : बिहार: पोस्टर के जरिए 'इंडिया' ने बोला एनडीए पर तीखा हमला, राजद ने लगाए पोस्टर

भारत : चीन ने छीन ली जमीन, पीएम मोदी ने कहा कि एक इंच नहीं गई, राहुल गांधी ने लद्दाख में पिता राजीव गांधी को याद करते हुए किया तगड़ा हमला

भारत : प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ें तो वह पीएम मोदी को हरा देंगी, शिवसेना उद्धव गुट की प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा

कारोबार : Onion Exports: एक्शन में मोदी सरकार, प्याज पर 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी, 31 दिसंबर तक रहेगी लागू, जानें वजह