लाइव न्यूज़ :

बिहार: पोस्टर के जरिए 'इंडिया' ने बोला एनडीए पर तीखा हमला, राजद ने लगाए पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2023 18:05 IST

इस पोस्टर के जरिए नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए लिखा गया है कि मन की बात बनाम मन की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में मणिपुर की चर्चा नहीं करते हैं, पर मन की बात जरूर करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव से पहले बिहार में लगातार "इंडिया" और "एनडीए" के बीच पोस्टर वार जारी हैराजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया गया हैपूछ रहा है सारा इंडिया, पोस्टर में नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है

पटना: लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बिहार में लगातार "इंडिया" और "एनडीए" के बीच पोस्टर वार जारी है। आज रविवार को राजद कार्यालय के बाहर पटना जिला अध्यक्ष दीनानाथ सिंह यादव की तरफ से पोस्टर लगाकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया गया है। पूछ रहा है सारा इंडिया, पोस्टर में नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। पीएम मोदी की तस्वीर के इर्द-गिर्द लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव की तस्वीर लगाई गई है।

इस पोस्टर के जरिए नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए लिखा गया है कि मन की बात बनाम मन की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में मणिपुर की चर्चा नहीं करते हैं, पर मन की बात जरूर करते हैं। दूसरी तरफ लिखा गया है कि ‘सरकार मदद मदद एक बार आ जाए।’ यानी की इस स्लोगन के जरिए यह तस्वीर दिखाई गई है कि मणिपुर की जनता सरकार से मदद मांग रही है। ठीक उसके बगल में लिखा गया है कि ‘मणिपुर सिंह जी हम सिर्फ चुनाव के समय आते हैं।’ 

उल्लेखनीय है कि साल 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए और इंडिया के बीच टक्कर होगी। जिसके लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। इंडिया गठबंधन की दो बैठक हो चुकी है। तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है, उसके बाद इंडिया के तरफ से तय किया जाएगा कि प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा। 

बता दें कि पोस्टर वार के साथ-साथ एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन में जुबानी जंग भी खूब हो रही है। लगातार पक्ष और विपक्ष एक दूसरे की नाकामी दिखाने की कोशिश कर रहे है।

टॅग्स :आरजेडीबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम