लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश: पीएम मोदी 14 सितंबर को पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के साथ विभिन्न औद्योगिक परिसरों का करेंगे शिलान्यास

भारत : जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने आए मेहमानों को दिए गए खास तोहफे, कश्मीरी केसर और जिगराना इत्र के अलावा ये चीजें शामिल

विश्व : मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2800 के पार, बचाव अभियान जारी

भारत : केंद्रीय मंत्री ने साझा कीं गहरे समुद्र में चलने वाली भारतीय पनडुब्बी 'मत्स्य 6000' की तस्वीरें

भारत : पीएम मोदी ने 130 साल पहले दिए गए स्वामी विवेकानन्द के शिकागो भाषण को किया साझा

भारत : Video: सेल्फी, ठहाके, किसी के साथ गलबहियां, देखें जी20 के दौरान मोदी के वर्ल्ड लीडर्स के साथ खूबसूरत लम्हें

विश्व : बाइडन बोले- मैंने पीएम मोदी के साथ 'मानवाधिकार, स्वतंत्र प्रेस' के मुद्दे उठाए, कांग्रेस ने किया कटाक्ष

भारत : क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने आर्थिक गलियारे पर की बात, जानें क्या कहा

भारत : सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस संग पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता, बैठक में मौजूद रहे जयशंकर और डोभाल

विश्व : हमारी अध्यक्षता में असमानता को G20 का मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा: ब्राजील के राष्ट्रपति