लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

विश्व : भारत संग गतिरोध के बीच बोले जस्टिन ट्रूडो- कनाडा अभी भी भारत के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

भारत : BJP CEC meet: 30 सितंबर और एक अक्टूबर को भाजपा सीईसी की बैठक!, पीएम मोदी, नड्डा, शाह सहित कई नेता होंगे मौजूद, उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला

भारत : महिला आरक्षण को 'घमंडिया' जाति और धर्म के नाम पर बांट रहा है, पीएम मोदी ने गुजरात में कहा

कारोबार : PM Vishwakarma Scheme: 10 दिन के भीतर 1.40 लाख से अधिक आवेदन, मंत्री नारायण राणे ने कहा- 18 प्रकार के कारीगरों और शिल्पकारों को लाभ, प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये का दैनिक वजीफा

कारोबार : Vibrant Gujarat Global Summit 2023: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे, पीएम मोदी को रोबोट ने चाय पिलाई, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश : कमलनाथ ने भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के चुनावी समर में उतरने पर किया व्यंग्य, बोले- बड़े लोग दबाव में लड़ेंगे और हारेंगे

भारत : मणिपुर हिंसा को लेकर खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, की मणिपुर के 'अक्षम' सीएम को बर्खास्त करने की मांग

भारत : वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में बोले पीएम मोदी- गुजरात की छवि खराब करने की साजिश की गई

भारत : गुजरात: साइंस सिटी में रोबोट प्रदर्शनी का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में शामिल हुए

भारत : आखिर पीएम मोदी को मणिपुर के लिए एक दिन का समय क्यों नहीं मिलता”, जयराम रमेश ने सवालों से घेरा प्रधानमंत्री को