Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने पुनः 2014 के लोकसभा चुनाव में 7 सीटों जीतकर अपनी खोई हुई जमीन पर वापस पैर जमा लिए और इस क्रम को 2019 में भी सातों सीटों पर सिलसिला जारी रखा। ...
ओवौसी ने कर्नाटक में भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीएस के लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स टेप विवाद को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। ...
बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने दावा किया कि सूबे की ममता बनर्जी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई को बर्धमान में प्रस्तावित चुनावी रैली की इजाजत नहीं दे रही है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भारत जैसे बड़े देश में कोई भी चुनाव 'फिक्स' नहीं हो सकते हैं, ऐसी अफवाह उड़ाकर कांग्रेस सिर्फ दुनिया को बेवकूफ बना रही है। ...
VIRAL VIDEO: रैली को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर लड़की पर पड़ती है और वह एसपीजी कमांडो से उसकी तस्वीर लेने को कहते हैं। वह कहते हैं, 'यह लड़की इतनी देर से तस्वीर लेकर खड़ी है, कृपया इससे फोटो ले लें।' ...
Central Government Employees: मंत्रालय ने कहा कि एक जनवरी, 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होने के मद्देनजर बच्चों के शिक्षा भत्ता और छात्रावास सब्सिडी की राशि के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। ...