Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Modi 3.0: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराकर 2.3 लाख से अधिक वोटों से लोकसभा चुनाव जीता। ...
Bihar Minister In Modi Cabinet Ram Nath Thakur: रामनाथ ठाकुर बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं और लालू प्रसाद यादव की पहली कैबिनेट में गन्ना उद्योग मंत्री थे। ...
पीएम मोदी लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से सांसद चुने गए हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय के खिलाफ 1,52,513 मतों से जीत दर्ज की। मोदी को 6,12,970 वोट हासिल हुए। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 4,60,457 मत प्राप्त हुए। ...
भाजपा और शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन किया और जिन चार सीटों पर चुनाव लड़ा उनमें से केवल एक सीट (रायगढ़) जीतने में सफल रही। ...