Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Chandrababu Naidu Cabinet in Andhra Pradesh: तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो इस पद पर उनका चौथा कार्यकाल है। ...
Council of Ministers Crorepati ADR Report: ग्रामीण विकास मंत्रालय संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी 5705.47 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं। ...
Jitin Prasada resigns: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत सीट से चुनाव जीते जितिन प्रसाद को अपनी सरकार में शामिल कर अब ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने का दायित्व भी सौंपा है. ...
Bihar Politics News: बिहार निर्णायक भूमिका में है तो कम से कम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। देशभर में जातीय गणना कराया जाए। इसके साथ ही जो अन्य जरूरी मांगे हैं उसे पूरा कराएं। ...
Modi 3.0: 18वीं लोकसभा का विशेष सत्र 24 जून, 2024 से शुरू होने जा रहा है। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पद की शपथ ली। इसकी सेशन की समाप्ति अगले महीने की 3 जुलाई, 2024 को हो जाएगी। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट के जरिए सामने आई। ...
Lok Sabha Elections 2024: तेलुगु देशम पार्टी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद लेनी पड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा नीत मौजूदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पिछली सरकारों से अलग है। ...
अपने तीसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने कुल 71 मंत्रियों के साथ पीएम पद की शपथ ली। मोदी 3.0 में 30 कैबिनेट मिनिस्टर, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। ...
NEET 2024: अवकाश पीठ के जस्टिस विक्रम नाथ और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह सुनवाई कर रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में एनटीए और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'नीट-यूजी 2024 की पवित्रता प्रभावित हुई है, हमें जवाब चाहिए'। ...