मुंबई (पुराना नाम बॉम्बे) भारत के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। मुंबई के हॉर्बर वॉटर फ्रंट पर स्थित गेटवे ऑफ इंडिया पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे 1924 में ब्रिटिश शासनकाल में बनाया गया था। यहां एलिफैंटा की गुफाएं हैं। यह शहर सबसे ज्यादा चर्चित यहां की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की वजह से रहता है। इसका कुल क्षेत्रफल 603.4 स्क्वॉयर किमी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनता 1.84 करोड़ है। Read More
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने पर फिलहाल चर्चा नहीं चल रही है। आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने एक दिन पहले कहा था कि ‘नये लॉकडाउन का दौर’ नजदीक आ रहा है, लेकिन निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। ...
मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के दैनिक मामले 65 दिन बाद 16,000 से अधिक के आंकड़े को पार कर गए, जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,61,579 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,781 हो गई है। ...
ओमीक्रॉन मामलों में तेजी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपनी गाइडलाइन में संशोधन किया और गुरुवार नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक अब शादियों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। ...