आतंकी हमले को लेकर अलर्ट पर मुंबई, खालिस्तानियों द्वारा संभावित हमले की आशंका, मरीन ड्राइव-गेटवे ऑफ इंडिया पर बढ़ाई गई सुरक्षा

By अनिल शर्मा | Published: December 31, 2021 09:14 AM2021-12-31T09:14:05+5:302021-12-31T09:19:25+5:30

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, '' पुलिस को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में आतंकी हमला कर सकते हैं।''

new year vve mumbai on alert over input on possible terror attack by Khalistanis | आतंकी हमले को लेकर अलर्ट पर मुंबई, खालिस्तानियों द्वारा संभावित हमले की आशंका, मरीन ड्राइव-गेटवे ऑफ इंडिया पर बढ़ाई गई सुरक्षा

PHOTO: Freepressjournal

Highlights खालिस्तानी आतंकियों द्वारा हमले को लेकर मुंबई में सुरक्षा बढ़ा दी गई हैमुंबई पुलिस 31 दिसंबर को शहरभर में कड़ी सर्तकता बरतेगीगेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं

मुंबई- मुंबई में नववर्ष की पूर्व संध्या पर खालिस्तानी तत्वों द्वारा संभावित आतंकी हमले के खुफिया अलर्ट के बीच शहर की पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही पूरी क्षमता उपलब्ध रहने के मद्दनेजर पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश और छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, '' पुलिस को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई में आतंकी हमला कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस 31 दिसंबर को शहरभर में कड़ी सर्तकता बरतेगी।

गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव जैसे प्रमुख स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटने को ध्यान में रखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अन्य अधिकारी ने बताया कि नववर्ष उत्सव को निशाना बनाए जाने की आशंका के बीच प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है क्योंकि ऐसे भीड़ वाले स्थानों को ''आसान निशाना'' समझा जाता है। 

Web Title: new year vve mumbai on alert over input on possible terror attack by Khalistanis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे