हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। अन्य मान्यताओं के अनुसार इसीदिन भगवान शिव का देवी पार्वती से विवाह हुआ था। वर्ष में 12 शिवरात्रि और एक महाशिवरात्रि आती है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजन और उपाय किए जाते हैं। इसदिन शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगती है।