कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) वरिष्ठ वकील और राजनेता हैं। उन्हें भारत के सबसे शीर्ष चुनिंदा वकीलों में से एक माना जाता है। वह लंबे समय तक कांग्रेस के भी सदस्य रहे और यूपीए शासन में केंद्रीय मंत्री भी रहे। हालांकि, कपिल सिब्बल ने मई 2022 को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सिब्बल का जन्म 8 अगस्त 1948 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता हीरा लाल सिब्बल भी एक प्रसिद्ध वकील थे। सिब्बल ने दिल्ली सेंट जॉन्स हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से बी.ए. किया और विधि संकाय, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। कपिल सिब्बल पहली बार 1998 में राज्यसभा सदस्य बने। वह दिल्ली के चांदनी चौक से 2004 और 2009 में दो बार लोकसभा का चुनाव भी जीतने में सफल रहे। Read More
कपिल सिब्बल ने आज कहा कि भाजपा नीत सरकार में ‘‘राज्य’’ और ‘‘पार्टी’’ के बीच विभाजन रेखा खत्म हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां एक परिचर्चा में कहा कि संप्रग सरकार पर ‘‘मजबूत नेता’’ का अभाव होने का आरोप था ...
एक स्वतंत्र और निडर न्यायपालिका महत्वपूर्ण है जो संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करती है। इसके बिना संविधान निर्जीव दस्तावेज की तरह हो जाएगा, बिना आत्मा के शरीर जैसा। कानून के अनुसार न्याय देने में, अदालत का कार्य कार्यपालिका के अतिरेक की निगरानी कर विधाय ...
कर्नाटक में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राज्यपाल द्वारा प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ती के खिलाफ दाखिल की गई कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है।कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल जिरह कर रहे हैं। ...
कांग्रेस ने भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए उप-राष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति वेंकैया नायडू को नोटिस दिया था। ...
कांग्रेस समेत सात राजनीतिक दलों के 64 राज्य सभा सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधाश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को दिया था जिसे उन्होंने राज्य सभा सचिव को आगे की कार्रवाई पर विचार के लिए भेज दिय ...