जूलियन पॉल असांजे को विकिलीक्स की स्थापना से पहले एक तेज-तर्रार कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर जाना जाता था। उन्हें एथिकल हैकिंग का मास्टर माना जाता था। साल 2008 में उन्हें इकॉनोमिस्ट फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का अवार्ड दिया गया था। विकिलीक्स शुरू करने के बाद उन्हें 2010 में सेम एडम्स अवार्ड भी दिया गया था। जूलियन असांजे ने अमेरिका-इराक युद्ध से संबंधित करीब चार लाख दस्तावेज विकिलीक्स पर लीक किए थे। इसमें अमेरिका, इंग्लैंड और नाटो की सेनाओं युद्ध से संबंधित कई संवेदनशील दस्तावेज थे। जूलियन असांजे जब यह दस्तावेज जारी करने शुरू किए थे, तभी तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें ऐसा ना करने की चेतावनी दे दी थी। लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया और कुछ समय तक वे छिप-छिप कर यहां-वहां भागते रहे। बाद में 7 दिसम्बर 2010 को असांजे को लंदन में गिरफ्तार किया गया। Read More
लंदन की अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के बाद विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे बेलमार्श की अधिकतम सुरक्षा वाली जेल से बाहर आ गए, क्योंकि वह वर्गीकृत अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा दस्तावेजों को प्राप्त करने और उनका खुलासा करने की साजिश रचने के एक आपराधिक मा ...
अमेरिका भेजे जाने से बचने के लिए असांजे की वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई में यह एक बड़ा मोड़ है। हालांकि असांजे के प्रयासों का यह अंत नहीं है और उनके पास इसके खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है। ...
ब्रिटेन की अदालत ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के मामले में आदेश दिया है कि असांजे की फाइल ब्रिटेन की आंतरिक मंत्री प्रीति पटेल के पास भेजी जाएगी, जो तय करेंगी कि गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों को जारी करने के लिए विकीलीक्स के संस्थापक को अमेरिका ...
जासूसी कानून तोड़ने सहित 18 आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे असांजे को अमेरिका में प्रत्यर्पित किए जाने की अनुमति देने वाले फैसले को चुनौती देने का मौका दिया गया। ...
जूलियन असांजे को 2019 से लंदन की उच्च सुरक्षा वाली बेलमार्श जेल में रखा गया है। वह जासूसी के आरोप में खुद को प्रत्यर्पित करने के अमेरिकी प्रयास के खिलाफ लड़ रहे हैं। ...
अमेरिकी अभियोजकों ने 49 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई असांजे को एक दशक पहले विकीलीक्स द्वारा खुफिया अमेरिकी सैन्य दस्तावेजों के प्रकाशन को लेकर जासूसी और कंप्यूटर दुरुपयोग के 18 मामलों का आरोपी ठहराया है। इन अरोपों के तहत अधिकतम 175 वर्ष की जेल हो सकती है। ...
अमेरिका में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ पिछले साल जो 18 आरोप उनके स्थान पर नए आरोप लगाए हैं। असांजे ने 17 वर्षीय एक हैकर के साथ भी काम किया था। ...
विकीलीक्स के संस्थापक 48 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई जूलियन असांजे इन दिनों जासूसी अधिनियम के तहत दायर आरोपों में एक ब्रिटिश जेल में बंद हैं। उनके बारे में 60 ब्रिटिश डॉक्टरों की टीम ने ब्रिटेन के गृह सचिव को खुला पत्र लिखकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जा ...