जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
टीएमसी के कार्यकर्ताओं और उनके गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है और बंगाल में कमल खिलने वाला है। ...
कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि बंगाल पुलिस को पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक बार फिर बंगाल पुलिस नाकाम रही। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस गुंडाराज को खत्म करके प्रजातंत्र को यहां आगे बढ़ाना है। विपक्ष को कुचल देने का इनका जो इनका विचार है, मैं इस विचार को कुचलने के लिए आपसे प्रजात्रंत के लिए आह्वाहन करता हूं। ...
भाजपा ने टीआरएस को इतना बड़ा झटका दे दिया है कि ऐसा लग रहा है, इस झटके से वह जल्दी उबर नहीं पाएगी. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव परिणाम में भाजपा, जिसके पास इससे पहले केवल चार सीटें थीं, ने 48 सीटें जीत ली हैं. ...
बिहार विधानसभा चुनावः भाजपा और जदयू चुनाव साथ लड़े थे, लेकिन दोनों दल में मनमुटाव जारी है. बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल सरकार पर आरोप लगा चुके हैं. अब जदयू के हारे प्रत्याशियों ने भाजपा-लोजपा पर हमला बोला है. ...
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम(जीएचएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने शहर में 30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए हैं। ...
बिहार में एनडीए के सभी घटक भाजपा, जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और वीआईपी मिलकर कॉमन मिनिमम प्रोगाम बनाएंगे. सभी दल मिलकर विकास पर काम करेंगे.इसके लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है. ...
पीएम मोदी ने अतीत में कई मौकों पर कहा था कि 2022 में जब भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा, तब तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी और सभी के पास पक्के मकान होंगे. ...