जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गज इस पद पर विराजमान रह चुके हैं, ऐसे में जेपी नड्डा के सामने चुनौती होगी कि वो पार्टी को और आगे बढ़ा सकें। अमित शाह की अगुवाई में जिस तरह पार्टी ने लगातार जीत दर्ज की है और लगातार पार्टी का जनाधार ...
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन विषय हमारे घोषणा पत्र से लेकर हमारी सोच में शुरू से विद्यमान था। देश की जनता ने हमें ताकत दी, हमारे सांसद चुनकर आए, और सांसदों के माध्यम से ही कानून बनता है। इस तरह आपको नागरिकता देने का काम हुआ है ...
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील वी देवधर ने यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की मौजूदगी में यह घोषणा की। समारोह में निवर्तमान राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और अन्य मंत्री भी मौजूद थे। बिंदल के चयन से पहले सत्ती नौ साल तक हिमाचल भाजपा ...
पार्टी सूत्रों ने कहा कि संगठन की परंपरा के अनुसार दशकों तक संगठन का अनुभव रखने वाले नड्डा को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। सोमवार को नड्डा के समर्थन में नामांकन करने के लिए भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के उच्च नेताओं का जमावड़ ...
सूत्रों ने बताया कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जारी हो गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी। ...