भाजपा अध्यक्ष चुनावः निर्विरोध चुने जाएंगे जेपी नड्डा, नामांकन 20 को, आवश्यक हुआ तो चुनाव 21 जनवरी को

By भाषा | Published: January 17, 2020 07:04 PM2020-01-17T19:04:31+5:302020-01-17T19:04:31+5:30

सूत्रों ने बताया कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जारी हो गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी।

BJP President Election: JP Nadda to be elected unopposed, nomination on 20, if required, election on January 21 | भाजपा अध्यक्ष चुनावः निर्विरोध चुने जाएंगे जेपी नड्डा, नामांकन 20 को, आवश्यक हुआ तो चुनाव 21 जनवरी को

भाजपा के सर्वोच्च निर्णय निकाय संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। 

Highlightsमोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया।जुलाई में नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले हफ्ते तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जगह पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। भाजपा सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी को होगी। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 21 जनवरी को होगा।

सूत्रों ने बताया कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारिणी जारी हो गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि नड्डा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी।

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मौजूदा अध्यक्ष अमित शाह को गृहमंत्री बनाया गया और जुलाई में नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पिछले साल हुए आम चुनाव में नड्डा को राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में भाजपा का चुनावी प्रभारी बनाया गया था जहां पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महागठबंधन की वजह से पार्टी को कड़ी चुनौती मिल रही थी।

भाजपा को लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में 62 पर जीत मिली। आमचुनाव में भाजपा के लिए अहम राज्यों की जिम्मेदारी संभालने के अलावा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नड्डा मंत्री थे। वह भाजपा के सर्वोच्च निर्णय निकाय संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। 

Web Title: BJP President Election: JP Nadda to be elected unopposed, nomination on 20, if required, election on January 21

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे