जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
राजस्थान के जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश के लोगों में निराशा का माहौल था और सरकारों से उनकी उम्मीदें समाप्त हो गई थीं लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में देश की जनता ने एक ...
भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जाखड़ ने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। नड्डा ने भाजपा का पट्टा पहना कर जाखड़ का पार्टी में स्वागत किया। ...
त्रिपुरा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वरिष्ठ नेता व पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को नए नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया था। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नीत राजस्थान सरकार पर हालिया सांप्रदायिक झड़पों को लेकर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए उनकी तुलना रोमन सम्राट नीरो से की। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओपन लेटर के जरिए विपक्षी दलों द्वारा जारी एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कांग्रेस के शासन में सांप्रदायिक हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। ...
By-poll Results 2022: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव पर अग्निमित्र पॉल टीएमसी के शुत्रघ्न सिन्हा से पीछे हैं। पॉल तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और भाजपा के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। ...
बंगाल के हँसखली में चार अप्रैल को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गयी। पीड़िता के परिजनों के अनुसार बलात्कारियों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के पंचायत अध्यक्ष का बेटा भी शामिल था। ...