By-poll Results 2022: चार राज्य, 5 सीट पर उपचुनाव, बीजेपी को झटका, दो पर TMC, एक पर राजद और दो सीट पर कांग्रेस आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 16, 2022 01:19 PM2022-04-16T13:19:57+5:302022-04-16T13:21:39+5:30

By-poll Results 2022: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव पर अग्निमित्र पॉल टीएमसी के शुत्रघ्न सिन्हा से पीछे हैं। पॉल तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और भाजपा के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

By-poll Results 2022 asansol lok sabha seat ballygunge north kolhapur bochaha khairagarh assembly result BJP congress tmc | By-poll Results 2022: चार राज्य, 5 सीट पर उपचुनाव, बीजेपी को झटका, दो पर TMC, एक पर राजद और दो सीट पर कांग्रेस आगे

उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार का फैसला महत्वपूर्ण है। (file photo)

Highlightsबेबी कुमारी राजद के अमर पासवान से पीछे चल रही हैं। भाजपा को चारों राज्य में हार का मुंह देखना पड़ सकता है।पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे हैं।

By-poll Results 2022: पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव और चार राज्यों की चार विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। भाजपा को चारों राज्य में हार का मुंह देखना पड़ सकता है। पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे हैं।

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव पर अग्निमित्र पॉल टीएमसी के शुत्रघ्न सिन्हा से पीछे हैं। पॉल तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और भाजपा के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। बिहार से बोचहां विधानसभा उपचुनाव पर चुनाव लड़ रहीं बेबी कुमारी राजद के अमर पासवान से पीछे चल रही हैं।

महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव 9000 वोट से आगे और बीजेपी के सत्यजीत कदम पीछे हैं। उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। बोचहा विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार का फैसला महत्वपूर्ण है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह शुरू हो गई। खैरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 3704 वोट से आगे चल रही हैं। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया था।

क्योंकि बिहार में उसकी गठबंधन सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के विधायक की मौत के बाद यह सीट रिक्त हुई है। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी बिहार में सरकार का हिस्सा होने के बावजूद हाल के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

पश्चिम बंगाल में आसनसोल संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचहां और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में भी उपचुनाव होंगे। पांचों उपचुनावों की अधिसूचना 17 मार्च को जारी हुई थी।

Web Title: By-poll Results 2022 asansol lok sabha seat ballygunge north kolhapur bochaha khairagarh assembly result BJP congress tmc

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे