कश्मीर प्रेस क्लब के पंजीकरण को प्रशासन द्वारा स्थगित करने के एक दिन बाद शनिवार को नई अंतरिम कार्यकारी समिति का गठन किया गया था। पत्रकार मोहम्मद सलीम पंडित प्रेस क्लब के अंतरिम अध्यक्ष बनाए गए थे। ...
पीएसए के तहत किसी व्यक्ति को बिना मुकदमे के 3 से 6 महीने की अवधि के लिए हिरासत में लिया जा सकता है। ज्यादातर मामलों में पीएसए का इस्तेमाल एक बंदी के खिलाफ उसे अधिक समय के लिए जेल में रखने के लिए बार-बार किया जाता है। ...
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कमाल खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, आज सुबह रिपोर्ट करने के लिए बहुत दुखद समाचार। लखनऊ से एनडीटीवी के बेहतरीन रिपोर्टर और प्रिय मित्र कमाल खान का आज सुबह निधन हो गया। ...
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि तथाकथित पत्रकार सज्जाद गुल के नाम से एक ट्विटर अकाउंट चलाता है (और) हमेशा सरकार विरोधी खबरों की तलाश में रहता है। ...
पत्रकार का आरोप है कि अज्ञात लोगों का एक सूमह “बुल्ली बाई’’ पोर्टल पर उन्हें निशाना बना रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। ...
तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट में कहा गया कि एक असुरक्षित राजनीतिक नेतृत्व ने (आतंकवाद विरोधी) यूएपीए जैसे कठोर कानूनों का इस्तेमाल किया और पुलिस और एक सशक्त न्यायपालिका की ताकत का इस्तेमाल नागरिक समाज को कुचलने के लिए किया जिसमें मीडिया भी शामिल है। ...
एक पत्रकार द्वारा उनके बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ नए आरोपों की सिफारिश करने वाली जांच रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं और कहते हैं, 'ये बेहूदा सवाल मत पूछो। दिमाग खराब है क्या?' ...
इस साल 1 दिसंबर तक 293 पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया था। इन 293 पत्रकारों में से 40 फीसदी पत्रकार महिलाएं हैं। काम के कारण सबसे अधिक चार पत्रकारों की भारत में हत्या की गई जबकि पांचवें पत्रकार की एक विरोध प्रदर्शन को कवर करने के दौरान मौत हुई। ...