NDTV के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का हार्ट अटैक से लखनऊ में निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर
By अनिल शर्मा | Published: January 14, 2022 09:59 AM2022-01-14T09:59:27+5:302022-01-14T10:47:03+5:30
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कमाल खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, आज सुबह रिपोर्ट करने के लिए बहुत दुखद समाचार। लखनऊ से एनडीटीवी के बेहतरीन रिपोर्टर और प्रिय मित्र कमाल खान का आज सुबह निधन हो गया।
लखनऊः एनडीटीवी ( NDTV) के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान नहीं रहे। खबर है कि कमाल खान का हृदय गति रुकने से लखनऊ में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमाल खान लखनऊ में अपने परिवार के साथ बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। उनकी शादी पत्रकार रुचि कुमार के साथ हुई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके चाहनेवाले शोक में डूबे हुए हैं। वरिष्ठ पत्रकार को अपने-अपने तरीके से लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कमाल खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, आज सुबह रिपोर्ट करने के लिए बहुत दुखद समाचार। लखनऊ से एनडीटीवी के बेहतरीन रिपोर्टर और प्रिय मित्र कमाल खान का आज सुबह निधन हो गया। मैं आपको बहुत याद करूंगा मेरे दोस्त और हमारी लंबी चैट को भी। ढेर सारी यादें! ओम शांति!
Terribly sad news to report this morning. Kamal Khan, NDTV’s fine reporter from Lucknow and a dear dear friend passed away this morning. I will miss you dearly my friend and our long chats. Lots of memories! Devastated. Om shanti🙏🙏 pic.twitter.com/TAnFbuwqf4
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) January 14, 2022
पत्रकार गुलाम जीलानी ने कमाल खान की एक ताजा रिपोर्ट की क्लिप को साझा करते हुए लिखा, यकीन नहीं होता कमाल खान नहीं रहे। लखनऊ से उनका नवीनतम। शांति से आराम करो सर। आपको याद किया जाएगा।
Can't believe Kamal Khan is no more. His latest from Lucknow. Rest in peace sir. You will be missed. https://t.co/i531ZB4Hej
— Gulam Jeelani (@jeelanikash) January 14, 2022
भारत समाचार के पत्रकार बृजेश मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, मशहूर पत्रकार कमाल खान जी का निधन बेहद कष्टप्रद है। पत्रकारिता जगत के लिए बहुत क्षति है उनका ना रहना। देर रात तक वो दायित्वों का निर्वहन करते रहे। सबसे वरिष्ठ होने के बाद भी फील्ड रिपोर्टिंग कभी नही छोड़ी। खबर पेश करने का उनका अंदाज देशभर में पत्रकारों को प्रेरित करता था। अलविदा।
Very Sad… My most favourite TV Reporter of all time… He taught us how to do PTC for story… Alvina Kamal Khan 🙏#RIP 🙏 https://t.co/z58iPrRmEf
— ASHISH JADHAO 🇮🇳 (@ashish_jadhao) January 14, 2022
समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने लिखा, कमाल खान जी, आप हमेशा याद रहेंगे अपने प्यारे व्यवहार के लिए,ईद पर प्यारा भोजन, लालटेन, दीया, मजाकिया कहानियां, दिवाली मिलन, नए साल का लंच... बेचैन और अधीर हूं, क्या आप भी... रुचि मैम के प्रति मेरी व्यक्तिगत संवेदना, अपूरणीय क्षति है यह...।
Was a long time admirer of @kamalkhan_NDTV TV reporting skills. His ability to visualise memorable sequences, his charming sing-song tone of voice overs, the shayarana andaaz of his Piece To Cameras, made him a Kamal ka talent. Saddened by his untimely demise. Om Shanti. RIP 🙏
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal) January 14, 2022
आजतक के पत्रकार राहुल कंवल ने लिखा, मैं कमाल खान के रिपोर्टिंग कौशल का लंबे समय से प्रशंसक था। यादगार दृश्यों की कल्पना करने की उनकी क्षमता, उनके आकर्षक गायन-गीत स्वर, उनके पीस टू कैमरा के शायराना अंदाज़ ने उन्हें कमाल का टैलेंट बना दिया। उनके असामयिक निधन से दुखी हूं। शांति।